फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Deep freezer reached hospital, not installed even after two days

Kurukshetra News: अस्पताल पहुंचा डीप फ्रिजर दो दिन बाद भी नहीं किया इंस्टॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Deep freezer reached hospital, not installed even after two days
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचे डीप फ्रिजर को अस्पताल प्रबंधन दो दिन में भी इंस्टॉल नहीं कर पाया। अस्पताल की ओर से इसे जल्द ही इंस्टॉल करने का दावा कर रहा है। हालांकि प्रबंधन ने इसे मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है, क्योंकि मंगलवार रात को यहां इंस्टॉल पुराने डीप फ्रिजर से चोर मोटर चोरी कर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से अस्पताल ने सबक लेते हुए फ्रिजर को मोर्चरी में रखा है।
विज्ञापन

बता दें गत माह अस्पताल का चार यूनिट वाला डीप फ्रिजर खराब हो गया था, मगर इसकी एक यूनिट काम कर रही थी। अस्पताल प्रबंधन इस एक यूनिट के सहारे शव को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहा था। तीन यूनिट खराब होने के कारण चिकित्सक शव को मोर्चरी में रखने की बजाय पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर रहे थे। डीप फ्रिजर खराब होने के मामले काे अमर उजाला ने 17 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब दो दिन पहले ही अस्पताल में चार यूनिट का डीप फ्रिजर लाया गया है, मगर इसे इंस्टॉल करने में अस्पताल प्रबंधन लेटलतीफी कर रहा है। फिलहाल पुराने डीप फ्रिजर की एक यूनिट से काम चलाया जा रहा है। उधर, नया फ्रिज इंस्टॉल न होने से पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों और कर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं मामले को लेकर अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन



निर्देश दिए गए, जल्द होगा इंस्टॉल
सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि डीप फ्रिजर अस्पताल पहुंच चुका है। अस्पताल प्रबंधन को तुरंत इंस्टॉल करने के निर्देश गए हैं। अगर अभी फ्रिजर को इंस्टॉल नहीं किया गया तो वे मामले की तह तक जाएंगे। फ्रिजर को आज हर स्थिति में इंस्टॉल करके शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed