फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Death threat from foreign number

Kurukshetra News: विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Death threat from foreign number
कुरुक्षेत्र। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। घटना के बाद से उनका परिवार काफी सहमा हुआ है। घटना तीन फरवरी रात करीब सवा नौ बजे की है। आरोपी ने विदेशी नंबर से दो बार कॉल करके गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुशील राणा निवासी सेक्टर-पांच ने बताया कि वे वर्तमान में भाजपा में जिला उपाध्यक्ष है। उनकी किसी से कोई रंजिश या झगड़ा नहीं है। तीन फरवरी रात करीब सवा नौ बजे पर उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से काॅल आई थी। काॅल करने वाले उनका नाम पूछकर उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने धमकाया। आरोपी ने अपना नाम पिहोवा से परविंद्र बताया था। उसके बाद आरोपी ने फोन काट दिया था, मगर फिर दोबारा उसने कॉल करके उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी अन्य नंबर से भी कॉल की, मगर डर कारण उसने कॉल नहीं उठाई। घटना के बाद पूरा परिवार डरा हुआ है। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कॉल करने वाले के नंबर को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed