फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dead codie found sarsvati minner

सरस्वती माइनर में बरामद हुआ युवक का शव, 19 दिसंबर से था लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
dead codie found sarsvati minner
ज्योतिसर में नरवाना ब्रांच नहर से निकल रही सरस्वती माइनर में एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की शिनाख्त बरवाला (पंचकूला) के गांव भगवानपुर वासी धीरज के रूप में हुई है। धीरज 19 दिसंबर को घर निकला था। उसके परिजनों ने पंचकूला के चंडी मंदिर थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों की शिनाख्त पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने ज्योतिसर पुलिस चौकी को सूचना दी थी कि नरवाना ब्रांच से निकलने वाली सरस्वती माइनर में युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी रामस्नेही पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम की मदद से शव को माइनर से बाहर निकलवाया और एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक की जेब से बाइक की आरसी मिली, जिस पर मिले पत्ते पर पुलिस ने संपर्क किया तो उसकी पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला के भगवानपुर वासी मेहर सिंह ने बताया कि उसका बेटा धीरज कुमार बीए फाइनल वर्ष में पढ़ता था। 19 दिसंबर को वह दोपहर 3 बजे गांव से यह कह कर गया था कि वह अपने किसी साथी से मिलने के लिए रायपुररानी जा रहा है, मगर वह वापस नहीं लौटा था। उसके फोन पर संपर्क करने पर वह भी लगातार बंद आ रहा था। 22 दिसंबर को उसकी बाइक अंबाला के जनसूई से बरामद हुई थी। उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि कहीं धीरज के साथ कुछ गलत न हुआ है। परिजन भी नहर में तलाश कर रहे थे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed