फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a youth found in Bhakra Canal

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में युवक का मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in Bhakra Canal
कुरुक्षेत्र। मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुबह बाइक लेकर घर से निकले एक युवक का शव शाम को भाखड़ा नहर में ज्योतिसर व दबखेड़ी गांव के बीच मिला है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय रोहित उर्फ साेनू के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वे करनाल से अपने घर लौट रहे थे। तभी किसी ने शाम करीब छह बजे सूचना दी कि भाखड़ा नहर में शव पड़ा हुआ है। वे तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस को भी सूचना दी। ज्योतिसर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार भी टीम के साथ पहुंचे तो शव को बाहर निकाला गया। उसकी जेब से मोबाइल मिला, जो बंद था। मोबाइल में प्रगट सिंह ने अपना सिम डाला तो तत्काल ही गांव रत्नगढ़ से मृतक के परिजनों की कॉल आ गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरा परिवार उसकी तलाश कर रहा है। पता चलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसकी पहचान की। चौकी इंचार्ज संदीप सिंह का कहना है कि युवक नहर में कैसे डूबा, यह अभी पता नहीं चल पाया है और न ही उसके शरीर पर कोई निशान मिले हैं। वहीं उसके परिजनों ने बताया कि वह सुबह बाइक लेकर निकला था। उसके साथ मोबाइल पर बात भी हुई और बताया था कि एक घंटे तक आ जाएगा। इसके बाद वह नहीं लौटा और वे तलाश कर रहे थे। शव का आज शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उसकी मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed