{"_id":"67abae76205f318e73062740","slug":"dead-body-of-a-person-who-had-gone-for-kumbh-bath-found-in-the-river-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131289-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुंभ स्नान के लिए निकले व्यक्ति का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुंभ स्नान के लिए निकले व्यक्ति का नदी में मिला शव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। राक्षी नदी में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक 15 दिन पहले कुंभ स्नान की बात कह कर घर से निकला था। मृतक की पहचान राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 11 संगम मार्केट के रूप में हुई है।
राजेश कुमार ने बताया कि उसका भाई 49 वर्षीय राकेश 27 जनवरी को कुंभ मेले में जाकर स्नान की बात कहकर घर से निकला था। कई दिन बीत जाने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने अपने स्तर पर रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर उसकी तलाश की। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों ने हरिद्वार जाकर भी उसे ढूंढने का प्रयास किया। 30 जनवरी को उसके भाई सुरेश कुमार ने लाडवा पुलिस स्टेशन जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
मंगलवार 11 फरवरी को उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि बाबैन रोड पर पीर बाबा की समाधि के पीछे राक्षी नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक के परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान से उसकी पहचान की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को राक्षी नदी में एक व्यक्ति के शव की पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया।