फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DC takes a tough stance on the slow pace of voter verification; departmental action to be taken against negligence.

Kurukshetra News: मतदाता सत्यापन की सुस्त रफ्तार पर डीसी सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
DC takes a tough stance on the slow pace of voter verification; departmental action to be taken against negligence.
कुरुक्षेत्र। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर जिले में 810 बीएलओ 7 लाख 83 हजार 831 मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, इनमें से 7 लाख 60 हजार 987 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म वितरित किए जा चुके हैं। भरे हुए फार्म लगातार जमा किए जा रहे हैं और उनका डिजिटाइजेशन भी साथ-साथ किया जा रहा है। अब तक 2 लाख 47 हजार 994 मतदाताओं के फार्म ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं। इस पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह काफी धीमी रफ्तार है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन बीएलओ और सुपरवाइजरों का कार्य संतोषजनक नहीं मिला, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभियान में तेजी लाकर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारतीय निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण अभियान है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने, अतिरिक्त बीएलओ की सहायता लेने तथा अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed