{"_id":"a9633a76041b8796b0cdaac462d9c7d6","slug":"dc-office-of-teacher-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों का डीसी आफिस पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों का डीसी आफिस पर प्रदर्शन
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 23 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से रेशनेलाइजेशन और शिक्षक आंकलन परीक्षा के विरोध में डीसी आफिस के समक्ष प्रदर्शन और जोरदार नारेबाजी की।
धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बलजिंद्र संधू और संचालन जिला सचिव दयानंद ने की। धरने के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष बलजिंद्र संधू ने कहा कि विभाग आए दिन अनाप-शनाप निर्णय लेने में लगा है, जिनका शिक्षा की बेहतरी से कोई संबंध नहीं है। आरटीई के नियमों को तोड़-मरोड़ कर अव्यवहारिक रेशनेलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्राथमिक, उच्च और सेकेंडरी कक्षाओें में छात्र संख्या क्रमश: 30, 35 और 40 के बजाय 40, 50 और 60 लेकर रेशनेलाइजेशन की जा रही है।
उन्होंने 29 और 30 मई को प्रस्तावित शिक्षक आंकलन परीक्षा लिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापक लंबे समय से अध्यापन कोर्स में हैं और अपने पद के अनुसार उचित योग्यता रखते हैं।
इस मौके पर उपाध्यक्ष मनजीत पूनिया, कोषाध्यक्ष सतबीर, बलजीत कुंडू, ऑडिटर ईश्वर आर्य, खंड थानेसर के अध्यक्ष सुदर्शन और सचिव रामेश्वर मौजूद थे।