फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   damage road become problem

खस्ताहाल सड़कें बिगाड़ रही यातायात व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
damage road become problem
उपायुक्त अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ सौंदर्यीकरण करने के आदेश जारी कर चुके हैं, लेकिन शहर की खस्ताहाल सड़कें वाहन चालकों के घातक साबित हो रही हैं। शहर में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं होने से शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं।
विज्ञापन

पिपली से थर्ड गेट तक के सफर में रविवार को दिन में करीब 38 मिनट लगे। नए बस अड्डे के समीप चौक पर लगी लाल बत्ती बंद पड़ी दिखाई दी। बीएसएनएल चौक से लेकर मोहन नगर चौक तक वाहनों की अवैध पार्किंग और अग्रसेन चौक पर अचानक ब्रेक लगाने वाले ऑटो चालक अन्य वाहन चालकों के लिए जोखिम बन रहे हैं। इतना ही नहीं, श्रद्धानंद चौक और पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित विश्वकर्मा पर अंधा मोड़ हैं। यहां दूसरी ओर से आ रहे वाहन नजर नहीं आते, जिस कारण हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। विश्वकर्मा चौक पर ढांड और झांसा मार्ग की तरफ से जहां वाहनों की कतार टूट नहीं रही थी, वहीं पिपली की तरफ से वाहन आने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। आंबेडकर चौक के बीच दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण और उसके आगे अवैध पार्किंग की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। यहां सेक्टर-17 और बाजार की तरफ से वाहन चालकों की आवाजाही से हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं मीरी-पीरी चौक से ताऊ देवीलाल और बिरला मंदिर चौक तक की डगर कुछ राहत भरी है, लेकिन जिला अस्पताल के सामने स्थित चौक हादसों को न्यौता दे रहा है, क्योंकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के मुख्यद्वार पर ताला जड़ दिया है। अस्पताल में जांच कराने पहुंच रहे मरीजों और चिकित्सकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि हर चौक पर पुलिस द्वारा 2-2 होमगार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन खस्ता हाल सड़कें और अंधे मोड़ यातायात को बाधित कर करे हैं।
विज्ञापन

बाक्स
200 से अधिक पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड तैनात
डीएसपी (यातायात) नरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में 200 से अधिक पुलिस जवान और होमगार्ड यातायात व्यवस्था बनाने में सेवारत हैं। शहर में लाल बत्ती बंद पड़ी हैं, जिसके बाद में संबंधित अधिकारियों को अवगत भी करा दिया है, लेकिन जिन चौक पर वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहां तैनात पुलिस जवान और होमगार्ड को उचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही जिला अस्पताल के सामने वाले चौक का अवलोकन करके अस्पताल का मुख्य गेट खुलवाया जाएगा, ताकि कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed