फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Daduwal's entry among the nominated members spoiled the equation

Kurukshetra News: नामित सदस्यों में दादूवाल की एंट्री ने बिगाड़े समीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Daduwal's entry among the nominated members spoiled the equation
सेवा सिंह
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की कमान किसके हाथ होगी, अगले एक सप्ताह तक इस पर फैसला होने की पूरी संभावना है।
अस्थायी चेयरमैन सरदार जोगा सिंह की अध्यक्षता में 21 मई को कुरुक्षेत्र स्थित कमेटी मुख्यालय पर बैठक तय मानी जा रही है। इसी के दृष्टिगत ही प्रधान बनने के लिए तैयारी में जुटे गुटों ने अपने-अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
फिलहाल मुख्य तौर पर झींडा गुट व अकाल पंथक मोर्चा आमने-सामने दिखाई पड़ रहे हैं जबकि दो दिन पहले नामित सदस्यों में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया है तो वहीं उनका व झींडा गुट का अंदरखाते गठजोड़ भी अकाल पंथक मोर्चा के समक्ष नई व बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।
विज्ञापन

दादूवाल के साथ मिलकर जगदीश सिंह झींडा न केवल खुद को मजबूत बल्कि कमेटी की कमान संभालने के लिए सुरक्षित मानने लगे हैं तो वहीं अकाल पंथक मोर्चा भी इस गठजोड़ का तोड़ निकालने के लिए कड़ा पसीना बहा रहा है। हालांकि मोर्चा के साथ पहली एडहॉक कमेटी में जगदीश सिंह झींडा के साथ उपाध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ सिख नेता दीदार सिंह नलवी डटे हुए हैं तो वहीं मोर्चा की ओर से बलदेव सिंह कैमपुर गुट का भी पूर्ण समर्थन होने का दावा खुलकर किया जा रहा है। इसके बावजूद मोर्चा अभी बहुमत तक पहुंचने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed