फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyclist dies after being hit by bike

Kurukshetra News: बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by bike
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले अंटेडी गांव में बाइक की टक्कर जख्मी हुए साइकिल सवार की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त रामकिशन निवासी खैरी के रूप में हुई। रामकिशन मेहनत-मजदूरी करता था। थाना बाबैन में दर्ज शिकायत में संजीव ने बताया कि छह सितंबर की शाम वह अपने पिता रामकिशन के साथ घर का सामान लेने मथाना गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते हुए अंटेडी गांव के स्कूल के पास पहुंचे तो बाबैन की तरफ से बाइक चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह दोनों साइकिल सहित सड़क पर गिर गए। उसके पिता के सिर व अन्य जगह पर काफी चोट आई। उसने राहगीरों की मदद से अपने पिता को मथाना अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर ज्यादा चोट लगने के कारण उनको एलएनजेपी और यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed