{"_id":"658560bd8620dcc0230b83b4","slug":"cyber-thugs-cheated-one-lakh-89-thousand-farmers-in-name-of-buffalo-in-narnaul-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: फेसबुक पर भैंस खरीदना किसान को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने लगाई एक लाख 89 हजार की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: फेसबुक पर भैंस खरीदना किसान को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने लगाई एक लाख 89 हजार की चपत
Fri, 22 Dec 2023 03:41 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 22 Dec 2023 03:41 PM IST
सार
आरोपी ने कहा कि गाड़ी में 2 लाख रुपये रखे हुए है, अगर ज्यादा रुपये जमा हो जाएंगे तो वापिस कर देंगे। जिसके बाद उसने दोबारा 31000 रुपये डाल दिया। इसके बाद आरोपी डेयरी संचालक का थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि गाड़ी का जीपीएस ने काम करना छोड़ दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नारनौल क्षेत्र के एक व्यक्ति को फेसबुक पर भैंस खरीदना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने पीड़ित किसान को एक लाख 89 हजार 999 रुपये की चपत लगाकर फोन बंद कर लिया। जिसके बाद किसान ने साइबर थाने में ठगी की शिकायत दी है। पुलिस शिकायत में हरसुख की ढाणी निवासी दलीप सिंह ने बताया कि उसने भैंसों की डेयरी गांव में ही कर रखी है। उसने फेसबुक पर दो भैंस खरीदने के लिए भैंस डेयरी फार्म बाजना झांसी के नाम से विज्ञापन देखा। उसने उस नंबर पर संपर्क किया, इसके कुछ देर बाद आरोपी ने वाट्सएप पर अपनी डेयरी की फोटो भेज दी।
विज्ञापन
जिसके बाद दो भैंस 60-60 हजार रुपये में खरीद कर ली और किसान दलीप ने 17 दिसंबर को 10 हजार रुपये एडवांस भेज दिए। आरोपी डेयरी संचालक ने कहा कि 18 दिसंबर को दोनों भैंस पिकअप से भेज दी जाएगी। लेकिन 18 दिसंबर की सुबह आरोपी डेयरी संचालक का फोन आया, उसने कहा कि दो भैंस पिकअप से भेज दी है और एक वीडियो भी आरोपी ने पीड़ित किसान को भेज दिया। आराेपी ने कहा कि गाड़ी जीपीएस से चल रही है, जिसका हेड ऑफिस मुम्बई है। यह बीच में लोकेशन छोड़ देती है, इसलिए प्रति भैंस के हिसाब से 27500 रुपये फोन पे कर दो। इसके कुछ देर बाद दोबारा 31000 और फिर 25000 रुपये डालने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
लेकिन डेयरी संचालक का फिर तुरंत फोन आया कि 25 हजार नहीं 31 हजार रुपये जमा करवाओ। आरोपी ने कहा कि गाड़ी में 2 लाख रुपये रखे हुए है, अगर ज्यादा रुपये जमा हो जाएंगे तो वापिस कर देंगे। जिसके बाद उसने दोबारा 31000 रुपये डाल दिया। इसके बाद आरोपी डेयरी संचालक का थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि गाड़ी का जीपीएस ने काम करना छोड़ दिया है, अब 38000 रुपये उक्त खाता में और जमा करवाओ ताकि आपकी भैंस पहुंच सकें। इसके बाद भी आरोपी ने 5-5 हजार रुपये छह-सात बार खाते में डलवा लिए। लेकिन आरोपी 41 हजार रुपये ओर खाते में डालने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
उसने कहा कि बहरोड़ स्टैंड के पास पिकअप पहुंच गई। किसान को ठगी का शक होने पर वह बहरोड चौक के पास पहुंच गया। जब उसने वहां पिकअप नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि पहले 41 हजार रुपये जमा करवा दो, एक घंटे में भैंस पहुंच जाएंगी। पीड़ित किसान इस तरह साइबर ठग के खाते में 189999 रुपये डाल दिए। पुलिस ने किसान की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।