फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cut invoice of 65 people cut without masks, Kurukshetra

बगैर मास्क घूम रहे 65 लोगों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cut invoice of 65 people cut without masks, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लागू नियमों की अवहेलना करने पर जिला पुलिस कार्रवाई करने के साथ जनता को जागरूक भी कर रही है। जिला पुलिस ने बगैर मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे 65 लोगों के चालान किए। इसके अलावा पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस कप्तान हिमांशु गर्ग ने बताया कि कोरोना से सुरक्षित जीवन चाहिए तो हम सभी को सुरक्षित हरियाणा अभियान के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि बेवजह घर से बाहर न निकले और अगर किसी आवश्यक कार्य के लिए बाहर आना भी पड़े तो मास्क लगाएं। कोरोना संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से लगातार फैल रहा है। इस संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए दो गज शारीरिक दूरी अपनानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस गलियों, सड़कों व चौराहों पर गश्त करने के साथ मुख्य जगह पर नाकाबंदी करके नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया गत दिवस पुलिस ने बगैर मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे 65 लोगों के चालान किए। इसके अतिरिक्त थाना लाडवा पुलिस टीम ने जसबीर सिंह उर्फ जस्सा वासी गुढी को लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करके सरेआम गुढी में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी से नौ बोतल, 20 आधे व 37 पव्वा देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed