{"_id":"586a9dac4f1c1b4d56158ad5","slug":"currency-atm-bank-market-exchange-cashless-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वकील भी होंगे कैशलेस मोड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वकील भी होंगे कैशलेस मोड पर
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
make aware for cashless
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच ने सोमवार को जिला कोर्ट में कैशलेस भुगतान और प्राप्ति मोड अभियान आरंभ किया। उन्होंने वकीलों से आग्रह किया कि वे नए वर्ष से कैसलेस भुगतान व प्राप्ति मोड का आरंभ करें ताकि ऑनलाइन पेमेंट का चलन आम साधारण कार्यों में भी जारी रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर एक वकील अपना ई-वालेट तैयार करें और यूपीआई व यूएसएसडी के माध्यम से अपने कार्ड बनवाकर अपने क्लाइंट्स से भी ऑनलाइन पेमेंट प्राप्त करें ताकि ज्यादा से ज्यादा करंसी ऑनलाइन पर हो और दूसरी करेंसी का इस्तेमाल न हो। पंजाब नेशनल बैंक के सहयोगी वीरेंद्र फोगाट व एचडीएफसी की तरफ से दीपक व रिशु ने भी इस अभियान में वकीलों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपका जो बैंक में जाकर पैसे जमा करवाने वह निकालने में जो खर्च आता है उससे भी कम खर्च पर आप ऑनलाइन पेमेंट दे व प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपका खर्च बिल्कुल नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भीम ऐप आरंभ की है, वह बहुत ही कारगर है। इस ऐप को सभी लोगों को डाउनलोड कर इसके माध्यम से ही भुगतान करना चाहिए वह प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन
एचडीएफसी के कन्वीनर रिशु ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन नहीं है वह भी उसके साधारण मोबाइल से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी वकीलों ने अपने आप को कैसे लेस मोड में जाकर भुगतान करने व प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ व सहदेव मलान उपाध्यक्ष, संदीप मदान सभी ने भी कहा कि सभी वकीलों को इस मोड में आकर ही भुगतान करना वह स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ लीगल सेल जिला संयोजक बलिन्द्र कमोदा, हीरा लाल, संदीप टिवाणा, बीपी तिवारी, हरबीर हांडा, राकेश, प्रीत सैनी, सुदेश कौशिक, चरणजीत सैनी एडवोकेट आदि थे।
विज्ञापन