फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cultural study tour from Kashmir to Kanyakumari welcomed in Kuvi

Kurukshetra News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक चली सांस्कृतिक अध्ययन यात्रा का कुवि में हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cultural study tour from Kashmir to Kanyakumari welcomed in Kuvi
कुरुक्षेत्र। हमारी एकता के अंदर विविधताएं छिपी हुई हैं। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना कश्मीर हो या हरियाणा हम सभी को एक सूत्र में बांधती है। हाल ही में जी-20 की अध्यक्षता का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम द्वारा पूरे विश्व को एक परिवार माना गया। ये विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को सीनेट हॉल में मीडिया छात्र एसोसिएशन एवं इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक अध्ययन यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, इंडियन मीडिया सेंटर के जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र, निदेशक महासिंह पूनिया, कुटा प्रधान डॉ. आनंद कुमार, डॉ. गुरचरण सिंह व कुंटिया प्रधान रजवंत कौर द्वारा किया गया। यात्रा आयुष विश्वविद्यालय भी पहुंची, जहां कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष की भावना है कि हम सभी एक हैं उसी एकता में ही विविधता है और यही हमारी संस्कृति की विशेषता विश्व में हमें विशेष स्थान दिलाती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक यात्रा का उद्देश्य नारी को सम्मान यह हमारी संस्कृति में निहित है। भारतवर्ष में भगवान के नाम के साथ देवियों का भी विशेष स्थान रहा है। केयू में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों में से 55 प्रतिशत छात्राएं हैं जिनमें 80 से 90 प्रतिशत छात्राएं विज्ञान क्षेत्र में व 90 प्रतिशत छात्राएं मेरिट में स्थान प्राप्त कर रही हैं। बेटियों ने साबित किया है कि खेल, शिक्षा, विज्ञान, सांस्कृतिक गतिविधियों सहित हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से आत्मीयता, चरित्र निर्माण व सेवाभाव के गुणों को ग्रहण करने का आह्वान किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि इस तरह सांस्कृतिक अध्ययन यात्रा से विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेश की लोक संस्कृति व परंपराओं को जानने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन




बदल रहा है कश्मीर : नरेंद्र
इंडियन मीडिया सेंटर के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की एकता एवं अखंडता, सामाजिक प्रतिबद्धता द्वारा समाज में समरसता लाना है। सांस्कृतिक अध्ययन यात्रा से विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेश की संस्कृति के बारे में जानने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर बदल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सशक्त बेटी, सशक्त भारत सहित कई अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं। बेटियों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. डीएस राणा, कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती, इंडियन मीडिया सेंटर के जनरल सेक्रेटरी नरेन्द्र, निदेशक महासिंह पूनिया, कुटा प्रधान डॉ. आनंद कुमार, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. वीरेंद्र पॉल, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. सुशील टाया, कुंटिया प्रधान रजवंत कौर, डॉ. हरविंद्र राणा, रविंद्र तोमर सहित एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed