फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cultural

कुरुक्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़िये दुखभंजन मंदिर में शीश नवाए बिना नहीं बढ़ते आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
cultural
सन्निहित सरोवर के तट पर स्थित श्री दुख भंजन महादेव मंदिर सभी दुखों को हरने वाला है। संधि विच्छेद करने पर भी दुखभंजन मंदिर का अर्थ बनता है दुखों को नष्ट करने वाला। भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास में यहां शीश नवाने वाले श्रद्धालु को विशेष फल की प्राप्ति होती है। कांवड़ लेकर कुरुक्षेत्र से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िया बिना यहां शीश नवाए आगे नहीं बढ़ते। कावड़ियों के लिए हर वर्ष यहां मंदिर में विशेष तौर पर प्रबंध किए जाते हैं।
विज्ञापन

महाभारत युद्ध से पूर्व पांडवों ने सन्निहित सरोवर तट पर इस मंदिर में भगवान शिव की विशेष पूजा की थी। इस मंदिर का बेहद प्राचीन एवं गौरवमयी इतिहास का उल्लेख विभिन्न धार्मिक पुस्तकों में मिलता है। उल्लेख है कि जब युद्ध में पांडवों को अपने ही सगे संबंधियों से लड़ना पड़ा था तब वे बिल्कुल टूट गए थे। भगवान शिव हर दुखों को नष्ट करने वाले हैं और उन्होंने पांडवों के भी सभी दुखों को हर लिया। महाभारत युद्ध में पांडवों की जीत हुई और कौरव मारे गए। पांडवों ने युद्ध में मारे गए परिजनों की गति इसी मंदिर के तट पर की गई थी।
विज्ञापन

पंडित सुशील शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 26 फरवरी को भोले की बारात निकाली जाएगी। उससे पहले 24 को संगीत व 25 को हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। शिवरात्रि को लेकर बाकी सब तैयारियां भी जोरों पर हैं। पंडित सुशील ने कहा कि मंदिर में उन्होंने कई भक्तों के दुख दर्द दूर होते देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु पंकज ने कहा कि उनकी आस्था काफी समय से मंदिर के साथ जुड़ी है। जब भी भगवान शिव से कुछ मांगा है उन्होंने मेरी हर इच्छा पूरी की है। इस मंदिर में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed