{"_id":"5ec01f9d8ebc3ee5324205fd","slug":"crimenal-arrested-by-police-in-the-case-of-fireing-kurukshetra-news-knl31166361","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला पेगा और मनजींद्र गैंग का एक सदस्य देशी कट्टे सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला पेगा और मनजींद्र गैंग का एक सदस्य देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला पुलिस ने काला पेगा और मंजींद्र गैंग के एक सदस्य को देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को भीमसैन उर्फ राजू पुत्र अमरपाल वासी गोपी बिहार शाहबाद ने थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शराब का ठेकेदार है। शाम के समय वह अपने दूसरे पार्टनर जसबीर सिंह उर्फ जस्सा के साथ रेलवे रोड शाहाबाद में ऑफिस में बैठा था। उसी वक्त तीन अज्ञात युवक जीटी रोड की तरफ से आए और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्होंने नीचे झुककर जान बचाई। भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस की टीम थाना केयूके एरिया में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मेजर सिंह वासी ठस्का मीराजी जो काला पेगा और मंजींद्र सिंह के गैंग का सदस्य हैं, इस समय एक देसी कट्टे सहित मिर्जापुर टी-प्वाइंट पिहोवा रोड पर अपने घर जाने के लिए खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देेसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को थाना सदर थानेसर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह काला पेगा और मंजींद्र सिंह के गैंग का सदस्य है। शाहाबाद शराब के ठेकेदारों पर जो फायरिंग हुई थी, उस फायरिंग में भी शामिल था और वह उस समय गाड़ी के अंदर बैठा था। इस वारदात में उसके अलावा नवीन उर्फ काला पेगा, मंजींद्र विर्क पुत्र निशाबर सिंह वासी कुम्हार माजरा, रणजीत सिंह उर्फ जंटी पुत्र त्रिलोक सिंह वासी ठस्का रोड इस्माइलाबाद, संचित वासी बड़ा चम्मू भी शामिल थे। नवीन उर्फ काला पेगा जो इस समय जेल में बंद है। नवीन उर्फ काला पेगा को आज प्रोडक्शनब वारंट पर लेकर इस मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि इस गैंग के अन्य सदस्य मंजींद्र विर्क पुत्र निशाबर सिंह वासी कुम्हार माजरा, रणजीत सिंह उर्फ जंटी पुत्र त्रिलोक सिंह वासी ठस्का रोड इस्माईलाबाद, संचित वासी बड़ा चम्मू की तलाश जारी है।