{"_id":"65919c07ea8b6a2f7506ae95","slug":"young-man-shot-after-entering-salon-in-kurukshetra-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: सैलून में घुसकर पूछा; सचिन वधवा तुम ही हो... हां कहते ही मार दी गोली और हो गया फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: सैलून में घुसकर पूछा; सचिन वधवा तुम ही हो... हां कहते ही मार दी गोली और हो गया फरार
Sun, 31 Dec 2023 10:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 31 Dec 2023 10:21 PM IST
सार
आरोपी ने रिवाल्वर से सचिन को गोली मार दी। युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायल अस्पताल में भर्ती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुराने कमेटी चौक स्थित सैलून पर रविवार देर शाम कटिंग करवाने आए युवक को गोली मार कर हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मोहल्ला मुरली शैलर निवासी 33 वर्षीय दिव्यांग सचिन कुमार वधवा के रूप में हुई है। इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में लेकर उसे खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सचिन सैलून पर कटिंग करवाने के लिए आया था। तभी मोटरसाइकिल पर चेहरा ढके एक हमलावर युवक पहुंचा। सैलून में घुसते ही उसने सचिन से पूछा कि सचिन वधवा तुम ही हो। सचिन द्वारा हां कहने पर उसने रिवाल्वर से सचिन को गोली मार दी और पलक झपकते मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। गोली लगने से सचिन लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। घायल सचिन को सैलून संचालक ने पड़ोसी दुकानदारों की सहायता से साथ लगते नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजपाल ने सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल कर जब देखा, तो सामने आया कि आरोपी ने सचिन की छाती में रिवाल्वर से गोली मारी है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लगता है।
बताया जाता है कि गत वर्ष 31 दिसंबर को ही जीटी रोड पर आदेश अस्पताल के नजदीक रन-वे होटल में हुए एक विवाद में कुछ युवकों ने मिल कर एक अन्य युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। उस घटना के हमलावरों में सचिन की संलिप्तता बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी राजपाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अभी हमलावर की पहचान नहीं हुई है।