फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   vibhagye karvai

विभागीय कार्रवाई पर भड़की आशा वर्कर

Tue, 14 Jun 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र। Updated Tue, 14 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लिंगानुपात कम रहने पर स्वास्थ्य विभाग ने 108 आशा वर्करों पर ठीकरा फोड़ दिया है। इसके चलते सोमवार को आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले रोष जताया।
विज्ञापन

यूनियन की जिला कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-10 स्थित पार्क में हुई।
इसमें राज्य सहसचिव रोशनी देवी और सीआईटीयू के जिला सहसचिव महाबीर प्रसाद दहिया और कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मुख्य तौर पर संबोधित किया। रोशनी देवी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आशा वर्करों को नौकरी से निकालने के प्रयासों में लगी है। इसके चलते जिले की 108 आशा वर्करों की कार्रवाई के लिए सूची महज जिला में लिंगानुपात कम दर्शाने पर बना दी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें दोषी  ठहराया है जबकि आशा वर्कर जब रिपोर्ट देती है तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। प्रोत्साहन राशि रोके जाने के लिए कई माह से आशा वर्करों की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर को टीकाकरण के समय पर पैसे नहीं मिल पा रहे हैं तो वहीं दिए गए  प्रोफार्मा में इतने कॉलम दिए गए हैं, जिन्हें पूरा करने में समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने मांग की कि ये प्रोफार्मा केवल एक ही पेज का होना चाहिए। आशा वर्करों ने चेतावनी दी कि सरकार ने इसी प्रकार से परेशान किया व उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed