{"_id":"b2a89a4eb7c2974cdb40629390de6b04","slug":"uncontrolled-truck-women-thrashed-two-killed-many-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा-इंद्री रोड पर वीरवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी एक बाइक व स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो में बैठी सवारियों में से एक बच्चे सहित छह महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेजा गया, जहां दो महिलाओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेकाबू हुआ ट्रक एक मिठाई की दुकान में जा घुसा, जहां खड़े लोगों ने इधर-उधर कूदकर जान बचाई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले के अनुसार वीरवार दोपहर को इंद्री रोड पर इंद्री की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने हिनौरी चौक के पास सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होते हुए एक दुकान के सामने खड़ी बाइक व स्कूटी पर जा चढ़ा और उन्हें दूर तक घसीटते हुए एक मिठाई की दुकान तक घुस गया।
ऑटो में करीब दस महिलाएं व कुछ बच्चे सवार थे, जो इंद्री में कच्ची समाध के मेले में माथा टेक कर अपने घर गांव पलाका जिला यमुनानगर जा रहे थे। बच्चों को पानी पिलाने के लिए महिलाओं ने ऑटो को हिनौरी चौक के पास रुकवा लिया और कुछ महिलाएं व बच्चे पानी पीने के लिए चले गए।
विज्ञापन
इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल हुई महिलाओं को आसपास के दुकानदारों ने ऑटो से निकाल कर तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसके नीचे से बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी स्कूटी को निकलवाया।
ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी गांव छपरा की रहने वाली दो छात्राओं की थी, जो खुश किस्मती से दुर्घटना से महज एक मिनट पहले ही स्कूटी खड़ी करके अपने पिता की दुकान में गई थी। घायलों में बिमला देवी, परमालो, ऋतु, नरेशो, रीना व कृष्णा शामिल थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
घायलों में ऋतु और परमालो उर्फ प्रेमो देवी ने एलएनजेपी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।