{"_id":"571930994f1c1bdc1a8b5051","slug":"trafficking-fake-currency-racket-busted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
शहर में नकली नोटों को गौरख धंधा करने वालें गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड किया है। जिला पुलिस ने इसमें गिरोह के मुखिया गुरदेव उर्फ हैप्पी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से 9300 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए। हैप्पी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस को सूचना मिली थी कि हैप्पी नकली नोटों की सप्लाई का धंधा करता है और आज उसके पास कुछ व्यक्ति आए हुए है जो कि नकली नोट लेकर वापिस जा रहे है। मामले की भनक लगते ही अपराध शाखा एक प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष चंद, सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, हवलदार राजेश कुमार, सी-1 लखन सिंह, सिपाही भजन सिंह, प्रदीप कुमार व हलदार नवदीप सिंह की पुलिस टीम ने नजदीक उधम सिंह चौंक कुरुक्षेत्र से एक कार स्वीफ्ट से 5 आरोपियों को काबू किया।
आरोपियों ने अपने नाम गुरदेव सिंह उर्फ हैप्पी निवासी सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र, हरबीर उर्फ छोटू निवासी जय सिंह का माजरा जिला यमुनानगर, संजीव कुमार निवासी महमद पुर जिला यमुनानगर, रवि कुमार निवासी सारन जिला यमुनानगर व संदीप सिंह निवासी लण्डी को काबू कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ पर आरोपियों के कब्जे से 9300 रुपये के नकली नोट जिसमें एक हजार के 4 नोट व 100 के 53 नोट नकली बरामद किए तथा 1420 रुपये के असली नोट बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों आरोपी गुरदेव उर्फ हैप्पी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया तथा 4 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।