फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trafficking fake currency racket busted

नकली नोटो का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड

Fri, 22 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 22 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Trafficking fake currency racket busted
भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
शहर में नकली नोटों को गौरख धंधा करने वालें गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड किया है। जिला पुलिस ने इसमें  गिरोह के  मुखिया गुरदेव उर्फ हैप्पी सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों  के कब्जे से 9300 रुपये के नकली नोट भी बरामद किए। हैप्पी दो दिन के पुलिस  रिमांड पर है आरोपियों से मामले में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पुलिस  ने बताया कि अपराध शाखा पुलिस को सूचना मिली थी कि हैप्पी नकली  नोटों की सप्लाई का धंधा करता है और आज उसके पास कुछ व्यक्ति आए हुए है जो कि नकली नोट लेकर वापिस जा रहे है। मामले की भनक लगते ही अपराध शाखा एक प्रभारी  दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष चंद, सहायक उप निरीक्षक  सुरजीत सिंह, हवलदार राजेश कुमार, सी-1 लखन सिंह, सिपाही भजन सिंह, प्रदीप  कुमार व हलदार नवदीप सिंह की पुलिस टीम ने नजदीक उधम सिंह चौंक कुरुक्षेत्र  से एक कार स्वीफ्ट से 5 आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने अपने नाम  गुरदेव सिंह उर्फ हैप्पी  निवासी सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र, हरबीर उर्फ छोटू निवासी जय सिंह का माजरा जिला यमुनानगर, संजीव कुमार निवासी  महमद पुर जिला यमुनानगर, रवि कुमार निवासी सारन जिला यमुनानगर व  संदीप सिंह निवासी लण्डी को काबू कर उनसे पूछताछ  की।  पूछताछ पर आरोपियों के कब्जे से 9300 रुपये के नकली नोट जिसमें एक  हजार के 4 नोट व 100 के 53 नोट नकली बरामद किए तथा 1420 रुपये के असली  नोट बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना-अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों आरोपी गुरदेव उर्फ हैप्पी को पुलिस रिमांड  पर भेज दिया तथा 4 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed