फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Terror of chain snatchers in Haryana, Kurukshetra and Jind women targeted, pictures captured in CCTV

हरियाणा में चेन स्नैचरों का आतंक: कुरुक्षेत्र और जींद महिलाओं को बनाया निशाना, तस्वीरें सीसीटीवी में कैद

Fri, 12 May 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 02:06 PM IST
सार

हरियाणा में चेन स्नेचर का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुरुक्षेत्र में वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। जींद में बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमारों सोने की चेन झपट ली।

विज्ञापन
Terror of chain snatchers in Haryana, Kurukshetra and Jind women targeted, pictures captured in CCTV
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में वशिष्ठ कॉलोनी से दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। महिला दुकान पर सामान लेने के लिए आई थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। चालक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि पीछे बैठे युवक ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। पुलिस मामले की जान कर रही है।

विज्ञापन


बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला से सोने की चेन झपटी
जींद में स्नैचरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। रामनगर में बच्चों को स्कूल छोड़ कर घर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो झपटमारों सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो झपटमारों के खिलाफ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
रामनगर निवासी मनजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह बच्चों को स्कूल में छोड़ कर घर वापस लौट रही थी। जब वह घर जाने के लिए गली में पहुंची। उसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद उसने शोर भी मचाया आसपास के लोगों ने झपटमारों का पीछा भी किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। शहर थाना पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed