फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tank-mounted suicide attempts, Kurukshetra

टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास

Sun, 28 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 28 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tank-mounted suicide attempts, Kurukshetra
परिवार के साथ पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : Amar Ujala
चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा कर एक व्यक्ति आत्महत्या के इरादे से परिवार सहित पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने चारों लोगों के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिख लिया था। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के सिविल अस्पताल के सामने शनिवार को एक हाईवोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वीरेंद्र नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी पींकी, चार बच्चों युवराज, ज्योति, मुक्ता और दीया को लेकर अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने अपनी तीनों बेटियों और एक बेटे की आंखों पर पट्टी बांध दी और चिल्लाने लगा कि वह परिवार सहित आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन


बीवी ने रोका तो जड़ दिया थप्पड़
वीरेंद्र इस कदर बौखलाया हुआ था कि वह बार-बार ऊपर से कूदने की बात कह रहा था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास मौजूद लोग भी सकते में आ गए। देखते ही देखते टंकी के नीचे भीड़ जमा हो गई। वीरेंद्र की पत्नी उसे समझाने का प्रयास करती रही और उसने आत्महत्या करने से रोकने का प्रयास किया। इससे गुस्साए वीरेंद्र ने उसे टंकी पर ही जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों ने किया पुलिस को फोन
जब वीरेंद्र लोगों की बातों में नहीं आया और धमकी देता रहा तो कुछ लोगों ने टंकी पर चढ़ने की कोशिश भी की। जैसे ही लोग टंकी की सीढ़ियों के पास पहुंचते वीरेंद्र कूद जाने की धमकी देकर उन्हें वहां से दूर हटने पर मजबूर कर देता। ऐसे में आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीरेंद्र से बातचीत की। वह लगातार प्रताड़ना की बात कहता रहा और आत्महत्या करने की बात दोहराता रहा। चौकी प्रभारी फूल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी उसे लगातार समझाते रहे। फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दे दी गई। करीब 40 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस वीरेंद्र को समझाने में कामयाब हुई।

उतरते ही पुलिस को सौंप दिया सुसाइड नोट
वीरेंद्र जैसे ही नीचे उतरा उसने चौकी प्रभारी फूल सिंह को सुसाइड नोट थमा दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक रूप से बेहद गरीब है और जलेबी बनाने का काम करता है। परिवार का पालन पोषण मुश्किल से कर रहा है। उसने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि इसके बाद भी बगैर किसी कारण के शाहबाद निवासी मुकेश नागपाल, हन्नी, आकाश और राजू नाम के व्यक्ति उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उसका आरोप था कि यह चारों उस पर शहर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उसने मुकेश नागपाल पर यह आरोप भी लगाया कि उसने रोहतक से गुंडे बुलवाकर एक बार पिटाई भी करवाई। शहर न छोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


मानसिक रूप से परेशान वीरेंद्र पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसे समझा-बुझाकर उतार लिया गया। साथ ही उसकी शिकायत पर मुकेश नागपाल, हन्नी, आकाश और राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-जसविंदर सिंह, एएसआई, पुलिस चौकी शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed