फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunped the protest demonstration , jam

सुनपेड़ की घटना के विरोध में प्रदर्शन, जाम

Fri, 23 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Sunped the protest demonstration , jam

फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव में दलित परिवार को जिंदा जलाने की घटना के विरोध में वीरवार को विभिन्न अनुसूचित जाति के संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। गुरु रविदास धर्मशाला से रोष जुलूस निकालते हुए सभा के सदस्य लघु सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह जाम भी लगाया। शहर के मुख्य रोड से होते सभी लघु सचिवालय पहुंचें और वहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आदि के नाम ज्ञापन सीटीएम पूजा भारती को सौंपा। 

सुनपेड़ में हुई घटना के विरोध प्रदर्शन करने के लिए गुरु रविदास सभा में श्री गुरु रविदास मंदिर एवं रविदास सभा, डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, केयू के भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, केयू के अनुसूचित जाति गैरशिक्षक कर्मचारी संघ और जिला युवा विकास संगठन के कार्यकर्ता रविदास धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से सभी ने जुलूस निकाला। 

संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले अंबेडकर चौक पर धरना दिया। यहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान करीब 20 मिनट तक जाम लगाया। इसके बाद पुराने बस अड्डे पर पहुंचे और वहां भी जाम लगा दिया। इसके बाद सभी ने श्रद्धानंद चौक और फिर मोहन नगर पुल पर भी जाम लगाया। वहां से रोष मार्च करते हुए संगठनों के सदस्य सेक्टर-7 मोड़ पर पहुंचे। यहां भी जाम लगाकर रोष जताया। यहां से सभी लघु सचिवालय पर पहुंचे और घटना के विरोध में नारेबाजी की। विरोध जता रहे लोगों ने मांग की कि इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।  रोष प्रदर्शन में मुख्य रूप से फकीर चंद, सुखबीर मेहरा, कुलदीप, ओमप्रकाश सिरोहा, वकील चंद रंगा, मिहा सिंह रंगा, वीरेंद्र सिरोही, प्रवीण वत्ती, डॉ.जीत सिंह शेर, जसबीर सिंह भारत, डॉ.विजय विद्यार्थी, योदेश कर्णवाल, मास्टर रमेश, मास्टर बलकार सिंह, राजपाल, सुशील, हंसराज, मान सिंह आदि भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

जनसंघर्ष मंच ने की निंदा

कुरुक्षेत्र। जनसंघर्ष मंच हरियाणा ने सुनपेड़ में हुई घटना की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से न्याय की मांग की। मंच प्रवक्ता लहणा सिंह ने कहा कि हरियाणा में दलित और कमजोर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पिछली सरकार में भी मिर्चपुर, भगाना, पबनावा आदि स्थानों पर दलितों पर अत्याचार हुए। जनसंघर्ष मंच ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सरकार कमजोर और दलित वर्ग की सुरक्षा करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed