{"_id":"6933ed822ff40ee7d90dfb3c","slug":"student-killed-in-road-accident-in-kurukshetra-two-cousin-sisters-injured-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में छात्र की मौत: चचेरी दो बहनें घायल, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे स्कू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में छात्र की मौत: चचेरी दो बहनें घायल, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे स्कू
Sat, 06 Dec 2025 02:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:33 PM IST
सार
सुबह जब वे स्कूल जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले तो गांव कंदौली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा बाबैन के गांव कंदौली के पास बाइक सवार एक स्कूली छात्र की हादसे में मौत हो गई जबकि उसकी चचेरी दो बहने घायल हो गई। तीनों ही बाबैन के स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र है और हर रोज की तरह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जोगी माजरा के रहने वाले कुनाल के रूप में हुई जबकि उसके साथ ताऊ की बेटी अंकिता व चाचा की बेटी महक भी बाइक पर सवार थी। तीनों ही एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। सुबह जब वे स्कूल जाने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले तो गांव कंदौली के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन