{"_id":"580cfb4b4f1c1bcb75bc1e30","slug":"stolen-kurukshetra-stolen-crime-police-wardrobe-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने चुराई नगदी व गहने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने चुराई नगदी व गहने
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शहर थानेसर के एरिया में दो युवकों ने अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने अलमारी में रखी नकदी व गहनों पर हाथ साफ कर दिया। थाना शहर थानेसर में दी शिकायत में शास्त्री नगर निवासी शकुंतला रानी ने बताया कि उनके अलमारी का ताला खराब है। 17 अक्तूबर को दो युवक गली में ताले ठीक करने की आवाज लगा रहे थे। मैंने उन दोनों को अपनी अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
दोनों युवकों ने अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने हमें चकमा देकर अलमारी में रखे 13 हजार रुपये नकद व 7 तोले सोना चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के घरों से सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन