{"_id":"30bbfd11f5e679d47c833e9e1e93f270","slug":"stocks-of-wheat-in-the-district-will-look-into-four-teams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गेहूं के स्टॉक की जांच करेंगी चार टीमें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में गेहूं के स्टॉक की जांच करेंगी चार टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद में खाद्य आपूर्ति विभाग में हाई प्रोफाइल गेहूं घोटाला में सात अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। डीएफएससी की ओर से सातों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए एसपी कार्यालय में शिकायत भेज दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश के बाद डीसी सीजी रजीनिकांतन ने जिले में गेहूं के स्टॉक की जांच के लिए चार स्पेशल टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
ये टीमें अब जिले में सभी सरकारी एजेंसियों के गेहूं के स्टॉक के साथ ही उनकी व्यवस्था की भी जांच करेंगी। जहां भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उसकी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेंगी। इस टीम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद में गेहूं के करीब 18 करोड़ रुपये के घोटाले में सात अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने डीएफएससी से की है। यह आदेश सोमवार को कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने सिफारिश एसपी को भेज दी है। एसपी के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सस्पेंड किए इन सात अफसरों पर दर्ज होगा केस
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने मामले की जांच रिपोर्ट के बाद इस्माईलाबाद के इंस्पेक्टर रामनिवास, एएफएसओ हरजीत सिंह संधू, एसआई कुमार गौरव तथा घोटाले की जांच करने आई टीम के सदस्य एफएसओ सतीश कुमार कैथल, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह करनाल, हेड एनेलिसिस विनोद सैनी तथा एक को सस्पेंड किया था। विभाग ने इन्हीं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। घपले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर रामनिवास की पत्नी संतोष रानी भाजपा की टिकट पर नरवाना से चुनाव लड़ चुकी हैं।
चार जांच टीमों में ये अधिकारी शामिल
गेहूं के स्टॉक की जांच के लिए गठित चार टीमों में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, हैफेड, एग्रो, फूड एवं सप्लाई विभाग के प्रतिनिधि और पुलिस विभाग से एएसआई व कांस्टेबल को शामिल किया है। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के करीब 45 हजार मीट्रिक टन गेहूं का स्टॉक है जिसकी जांच की जाएगी। यदि किसी गोदाम अथवा वेयर हाउस पर गेहूं स्टॉक में कमी पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।