फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stabbed the elderly in the village rolls, Ambala Cantt

गांव रौलों में बुजुर्ग पर चाकू से हमला

Fri, 19 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 19 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stabbed the elderly in the village rolls, Ambala Cantt
प्रतीकात्मक तस्वीर
 कैंट के गांव रौलों में रहने वाले एक बुजुर्ग पर देररात एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल कैंट लाया गया, जहां वे उपचाराधीन है। उधर, इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रामस्वरूप के अनुसार वे अपने गांव में अपने घर के पास ही मौजूद था। तभी गांव का एक युवक उसके पास आया।

उस युवक की बुजुर्ग की किसी बात को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही थी। बुजुर्ग ने बताया कि युवक पहले तो पुरानी रंजिश को लेकर ही उससे बहस करने लगा और फिर उसने चाकू निकालकर बुजुर्ग पर वार कर दिया। चाकू के वार से बुजुर्ग घायल हो गया और शोर मचाने लगा। उधर, हमलावर युवक मौके से फरार हो गया। परिजन घायल बुजुर्ग को लेकर कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां बुजुर्ग का उपचार शुरू किया गया। इस मामले की शिकायत महेशनगर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed