{"_id":"68f87a885172d5594e05bd42","slug":"son-kills-mother-in-kurukshetra-minor-attacked-with-an-axe-woman-was-divorced-from-her-husband-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में बेटे ने की मां की हत्या: नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार, महिला का पति से हो चुका है तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र में बेटे ने की मां की हत्या: नाबालिग ने कुल्हाड़ी से किया वार, महिला का पति से हो चुका है तलाक
Wed, 22 Oct 2025 12:02 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:02 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र के लाडवा में महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। महिला का कुछ दिनों पहले पति से तलाक हुआ था और वह अकेली रहने लगी थी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में महिला की हत्या
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला के लाडवा में एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार देर रात वारदात को अंजाम दिया गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है, जहां आज दोपहर बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
मृतक महिला की पहचान करीब 46 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। वारदात के पीछे रहे कारणों का फिलहाल पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि महिला का कुछ दिनों पहले पति से तलाक हुआ था और वह अकेली रहने लगी थी। आरोपी नाबालिग बेटा पिता के साथ ही रहता था जबकि दूसरा बेटा विदेश गया हुआ है। एसएचओ लाडवा सुनील वत्स का कहना है कि शव कब्जे में लिया हुआ है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फरार हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन