फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   seven officers booked in crore wheat scam in kurukshetra

इंस्पेक्टर समेत सभी सात लोगों पर केस दर्ज

Wed, 11 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 11 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल करोड़ों के गेहूं घोटाला करने के आरोप में इंस्पेक्टर समेत सातों अधिकारियों के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने मंगलवार को देर शाम भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश सोमवार की शाम को ही कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। ये सभी अधिकारी मामले में पहले ही विभाग की ओर से सस्पेंड किए जा चुके हैं।

 

इस्माईलाबाद में गेहूं के स्टॉक में करोड़ों रुपये के गेहूं घोटाला करने के मामले में सस्पेंड किए अधिकारियों की मुुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहां विभाग की ओर से उन्हें पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है वहीं, दूसरी ओर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर दिया गया है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी सस्पेंड सातों अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए थे जो सोमवार को देर शाम कुरुक्षेत्र स्थित डीएफएससी कार्यालय में पहुंच गए थे। डीएफएससी डॉ. घनश्याम ने आदेशों की प्रति एसपी कुरुक्षेत्र को भेज दी थी। जिसके बाद मंगलवार को देर शाम थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने, अमानत में खयानत करने और षडयंत्र रचने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

 

इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज 

थाना इस्माईलाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग के इस्माईलाबाद इंस्पेक्टर रामनिवास, इस्माईलाबाद के एएफएसओ हरजीत सिंह संधू, एसआई कुमार गौरव तथा फिजिकल वेरीफिकेशन करने वाली टीम के सदस्य एएफएसओ सतीश कुमार कैथल, इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह करनाल, हेड एनेलिसिस विनोद सैनी अंबाला तथा धर्मपाल एसआई करनाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि घपले के मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर रामनिवास की पत्नी संतोष रानी भाजपा की टिकट पर नरवाना से चुनाव लड़ चुकी हैं। 

विज्ञापन

एसपी कुरुक्षेत्र के आदेशों पर डीएफएससी डॉ. घनश्याम की शिकायत पर उक्त सात अधिकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर संदीप कुमार, एसएचओ, थाना इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed