{"_id":"584d9d614f1c1bc8402c3af2","slug":"rod-acidint-moshi-bhanja-injard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मौसी भांजे की मौत, मां गभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में मौसी भांजे की मौत, मां गभीर
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर आठ के निकट दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में मौसी भांजे की मौत हो गई, जबकि मृतक की मां गंभीर रुप से जख्मी हुई है। घायल महिला को लोगों की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त कराने के बाद इन्हें पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। यह शिनाख्त मृतक की जेब से मिले मोबाइल के कारण संभव हुई। पुलिस के मुताबिक मोबाइल नंबर से मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक की शिनाख्त कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा वासी सुभाष के रुप में हुई है।
मृतक के बड़े भाई नरेश कुमार ने बताया कि उसका भाई सुभाष, मां मोली देवी और मौसी कमलेश रिश्तेदारी में गांव सीकरी गए थे। रविवार को रिश्तेदारी से लौटे समय रात के समय यह सड़क हादसा हुआ है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी ज्यादा थी। भिड़ंत के बाद बहुत जोर के आवाज आई, जिसे सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। बताया गया है कि उक्त दोनों मृतक टक्कर लगने के बाद काफी दूर जाकर गिरे थे और इन्हें मोबाइल की रोशनी से ढूंढा गया। इसी के साथ पुलिस को सूचित किया गया था। पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। मृतक की मां मोली देवी को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है।