फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police seized 674 illegal liquor box English

पुलिस ने पकड़ी 674 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब

Tue, 08 Sep 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 08 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police seized 674 illegal liquor box English

सिटी के मॉडल टाउन क्रासिंग के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। इस अवैध अंग्रेजी शराब को चावल व गेहूं की बोरियों से ढककर पानीपत की तरफ ले जाया जा रहा था। देर रात पकड़े गए इस ट्रक से पुलिस ने 674 पेटियां अंग्रेजी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस थाना बलदेव नगर प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने देर रात को मॉडल टाउन क्रॉसिंग के पास नाकाबंदी कर रखी थी। तभी सामने से संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, तो पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रक चालक के पास से कोई कागजात नहीं मिला।
विज्ञापन


तभी पुलिस के एएसआई धर्मपाल और एएसआई शेर सिंह ने ट्रक को चेक किया तो पुलिस यह देखकर हैरान रह गई कि अवैध शराब को चावल व गेहूं की भरी बोरियों से ढका हुआ था। पुलिस ने चावल व गेहूं की बोरियों को हटाकर अवैध शराब व ट्रक को बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक अंग्रेजी शराब पंजाब की तरफ से पानीपत की तरफ ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार और जसबीर सिंह को दबोच लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed