फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police rade in hotel, two pair captured

निजी होटल में पुलिस की रेड, दो जोड़े काबू

Tue, 19 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
police rade in hotel, two pair captured
सेक्टर-17 के निजी होटल में सोमवार दोपहर के समय वेश्यावृत्ति की सूचना पर डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम ने रेड की।
विज्ञापन


टीम ने होटल के कमरों में बंद दो जोड़ों और एक होटल कर्मचारी को काबू कर लिया और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि होटल में बाहर से महिलाएं आ रही हैं।

कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया, जिसे जहां राह मिली भाग निकला। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जमा हो गए। सेक्टर-17 के मार्केट में सोमवार दोपहर को डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंचीं।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स ने वहां एक होटल में छापा मारा। एसपी सिमरदीप सिंह को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से महिलाएं आती हैं और इस होटल में वेश्यावृत्ति हो रही है। इस पर उन्होंने तुरंत डीएसपी सिटी और सीआईए-1 टीम को छापा मारने का आदेश दिया। एसपी सिमरदीप सिंह के आदेशानुसार इस छापामारी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी नूपुर बिश्नोई के साथ सीआईए टीम ने होटल के सभी कमरे चेक किए। चेकिंग के दौरान दो जोड़े अलग-अलग कमरों में बंद मिले। इसके साथ ही होटल में एक कर्मचारी भी मिला। लोगों के अनुसार इस होटल में पिछले कई दिनों से लड़के-लड़किया आ रहे थे।

इससे मार्केट का माहौल खराब हो रहा था। सेक्टरवासियों ने पुलिस को बताया कि होटलों में पास के ही कॉलेज और स्कूलों की लड़कियां और लड़के आते हैं।

गुप्तचर विभाग को भी नहीं लगी कोई सूचना
डीएसपी की इस छापामारी की जानकारी स्थानीय गुप्तचर विभाग के लोगों को भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के इस छापे से कुछ समय पहले ही कुछ जोड़े होटल से निकल चुके थे। यही कारण रहा कि पुलिस को मौके पर केवल दो जोड़े ही मिले।


सेक्टर-17 के होटल में डीएसपी सिटी के नेतृत्व में रेड की थी। रेड के दौरान दो प्रेमी युगल मिले थे। उनके भविष्य को देखते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया है। वहीं, होटल प्रबंधन को भी इस बारे में सख्त चेतावनी जारी कर दी गई है।
दीपेंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए-1, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed