{"_id":"fe43b848b268e5e6184abbd25e1c3882","slug":"occation-of-bhaiya-duj-two-friends-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से तिलक करवाकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से तिलक करवाकर लौट रहे दो दोस्तों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के घर से तिलक करवाकर लौट रहे एक भाई और उसके दोस्त को तेज रफ्तार इनोवा ने बुरी तरह कुचल दिया। दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हेल्पर्स सोसाइटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। सूचना मिलते ही युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। दोनों के परिजनों के करुण क्रंदन से अस्पताल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हालात ये थे कि दोनों के पिता और अन्य परिजनों को बुरा हाल हो रहा था। देर शाम दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर तेज रफ्तार इनोवा चालक दोनों को कुचलते ही वहां से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार शुक्रवार को देर शाम शाहाबाद-बराड़ा रोड पर उस समय हंगामा मच गया जब एक बाइक पर सवार दो युवकों को तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। दोनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई और सूचना मिलते ही हेल्पर्स सोसाइटी के सदस्यों की टीम पहुंच गई। उन्होंने दोनों युवकों को सीएचसी शाहाबाद में पहुंचाया।
विज्ञापन
युवकों की पहचान मनीष पुत्र सुरेंद्र सैनी (21) निवासी मनका-मनकी और प्रमोद गिरी पुत्र कृष्ण गिरी (21) निवासी गढ़ी गोसाईं, जिला यमुनानगर, थाना छप्पर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रमोद और मनीष थाना छप्पर के पास ही स्थित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थान में पढ़ते थे। प्रमोद बीटेक कर रहा था और मनीष बीबीए कर रहा था।
बहन के घर गए थे तिलक करवाने
बताया जा रहा है कि भैया दूज के दिन प्रमोद अपनी बहन सुषमा जो कि कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद स्थित जलबेहड़ा गांव में रहती है के घर पर तिलक करवाने के लिए गया था। बहन के घर जाने से पहले उसने अपने दोस्त मनीष को भी साथ ले लिया और दोनों पल्सर बाइक पर तिलक करवाने के लिए बहन सुषमा के घर गए थे। वहां से तिलक करवाने के बाद शाम के समय दोनों बाइक पर ही वापस अपने गांव जा रहे थे।
गैस गोदाम के पास हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शी गुरशरण सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक शाहाबाद-बराड़ा रोड पर स्थित गैस गोदाम के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने थ्री व्हीलर वाला भी चल रहा था। इस पर उन्होंने एकाएक ब्रेक लगाए तो बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों रोड की ओर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में इनोवा गाड़ी आ रही थी और दोनों के सिर बुरी तरह से कुचल दिए।
इससे दोनों ने कुछ देर तड़पने के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुरशरण सिंह ने बताया कि दोनों की स्पीड काफी कम थी। बताया जा रहा है कि इनोवा चंडीगढ़ नंबर की थी। दोनों युवकों में से एक का तो सिर भी नहीं पता चला कि आखिर कहां गया। रोड पर दूर दूर तक सिर से निकले मांस के लोथड़े पड़े हुए थे।
पता होता तो न जाने देती भाई को...
हादसे की सूचना मिलते ही प्रमोद के पिता कृष्ण गिरी और अन्य परिजन वहां पहुंच गए और जवान बेटे की हालत देखकर चक्कर खा गए। किसी तरह परिजनों ने संभाला। इसी दौरान प्रमोद की बहन सुषमा अपने पति मनोज के साथ वहां पहुंच गई। कुछ देर पहले जिस बहन ने हंसते खेलते हुए अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए विदा किया था उसका शव देखकर सुषमा दहाड़े मारकर रोने लगी।
वह बार-बार बस एक ही बात बोल रही थी कि अभी थोड़ी देर पहले ही भाई को ठीक ठाक भेजा था, यदि पता होता कि ऐसा हो जाएगा तो वह अपने भाई को कभी नहीं भेजती। सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बताया जा रहा है कि प्रमोद तीन भाई बहन थे। उसका एक छोटा भाई और बहन सुषमा है। वहीं, मनीष के पिता सुरेंद्र सैनी का और भी ज्याद बुरा हाल है।
मनीष उनका इकलौता बेटा था और अपनी बहन का इकलौता भाई था। उसके पिता बार बार बेसुध होकर गिर रहे थे और परिजन उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे थे। दोनों के शव देर शाम पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भिजवा दिए हैं।