फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Miri Piri Medical College Dispute in Kurukshetra

Kurukshetra: मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज विवाद, रघुजीत विर्क व बलदेव कायमपुरा ने योजनाबद्व तरीके से किया हमला

Sat, 21 Mar 2026 04:32 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 21 Mar 2026 04:32 PM IST
सार

गुरबीर सिंह ने बताया कि उन पर बंदूक भी तानी गई तो वहीं इस दौरान तलवारें भी लहराई गई। आरोपियों ने उनकी पगड़ी उतार दी और मेरी कमरबंद खींची, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके साथ ही संस्थान से बलपूर्वक बाहर निकाल दिया तो वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन
Miri Piri Medical College Dispute in Kurukshetra
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज शाहाबाद में सेवा संभाल को लेकर शुक्रवार को हुआ विवाद थमने की बजाए गहरा गया है। आज शनिवार को जहां  हरियाणा कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल व हरियाणा कमेटी के जुड़े कुछ पदाधिकारी एवं सदस्य तथा समर्थक शाहाबाद मंजी साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए तो वहीं एसपी नीतिश अग्रवाल से मिलने भी पहुंचे, जहां उन्होंने एसजीपीसी समर्थक रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कायमपुरा सहित उनके आरोपी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हरियाणा कमेटी के उपाध्यक्ष सरदार गुरबीर सिंह तलाकौर की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई तो वहीं बाद में साथ में आए दादूवाल ने कहा कि शुक्रवार को वे संस्थान के धरने पर बैठे कर्मियों से मिलने गए थ्ज्ञे और वहां सीईओ से शांतिपूर्ण बातचीत चल रही थी। इसी दौरान ही रघुजीत सिंह विर्क व बलदेव सिंह कैमपुरिया 70 से 80 हथियारबद्व समर्थकों के साथ पहुंचे और हमला कर दिया। 
विज्ञापन


गुरबीर सिंह ने बताया कि उन पर बंदूक भी तानी गई तो वहीं इस दौरान तलवारें भी लहराई गई। आरोपियों ने उनकी पगड़ी उतार दी और मेरी कमरबंद खींची, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके साथ ही संस्थान से बलपूर्वक बाहर निकाल दिया तो वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं इस दौरान दादूवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आरोपियों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कमेटी के सभी सदस्य एकजुट होकर बादल परिवार से मेडिकल संस्थान को छुड़वाएं
बलजीत सिंह दादूवाल ने पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि भले ही हरियाणा कमेटी के सदस्यों में कुछ वैचारिक मतभेद हो लेकिन एकजुट होकर इस संस्थान को बादल परिवार के कब्जे से छुड़वाएं और बेहतर तरीके से प्रबंधन शुरू करें।

हर स्तर पर प्रबंध लेने के लिए किए जा रहे प्रयास
दादूवाल ने कहा कि इस संस्थान पर प्रबंधन संभालने के लिए हर कानूनी तरीके से प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों के बोर्ड पर अदालत का स्टे है जबकि इस संस्थान का प्रबंधन संभालने को लेकर कोई स्टे नहीं है। 


बादल परिवार मेडिकल संस्थान को लूटने में लगा
दादूवाल ने कहा कि बादल परिवार ने हरियाणा की संस्था पर कब्जा किया हुआ है। इसी संस्थान की आड़ में करोड़ों रुपये का लोन लेकर बादल परिवार ही हजम कर रहा है। हरियाणा के संस्थान है  तो सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हरियाणा कमेटी को ही मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी इसी संस्थान पर हर साल आठ करोड़ रुपये घाटे के चलते खर्च करने का दावा कर रही है लेकिन इतना घाटा है तो इसे छोड़ क्यों नहीं रही जबकि यह संस्थान कानूनी तौर पर हरियाणा कमेटी की संस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed