फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   loot, military officer, officer wife, running train, jewellers, crime, kurukshetra

चलती ट्रेन में सैन्य अधिकारी की पत्नी से लूटे लाखों के आभूषण

Fri, 12 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 12 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन

चलती ट्रेन में वीरवार को एक सैन्य अधिकारी की पत्नी से पांच लाख के जेवर लूट कर बदमाश फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नवविवाहित सैन्य अधिकारी नुरूदीन अपनी पत्नी आशमा के साथ पठानकोट कैंट से दिल्ली के लिए एसी कोच में सवार थे। वीरवार सुबह करीब छह बजे एसी सेकेंड कोच में लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए और ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवान सैन्य अधिकारी को यह कह कर हौसला देते नजर आए कि चलो जान बच गई, वरना लुटेरे जानलेवा हमला भी कर सकते थे।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में नुरूदीन ने बताया कि उनका तबादला विशाखापटनम से जोधपुर में सहायक दुर्ग अभियंता के पद पर हुआ है। उन्हें 15 ट्रांसफर लीव मिली थी, इसलिए वह कुछ दिन के लिए अपने दोस्त के पास पठानकोट आए थे और 10 मई रात को पठानकोट से रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में कुरुक्षेत्र के निकट उनके साथ लूट की वारदात हो गई, जिसमें लुटेरे उनकी पत्नी का हैंडबैग छीन कर पांच लाख से अधिक के आभूषण छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले 4 अप्रैल 2015 को चलती ट्रेन में कुरुक्षेत्र के निकट लुटेरों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक अमित शर्मा की पत्नी वनीता शर्मा के पांच लाख से अधिक के गहने लूट लिए थे। वनीता ने भी तब बताया था कि लुटेरों के हाथ में टार्च थी और 11 मई 2017 को एक बार फिर एसी कोच में हुई सैन्य अधिकारी की पत्नी से हुई लूट की घटना के दौरान टार्च वाले लुटेरों की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ के जवानों की बनाई वीडियो
सैन्य अधिकारी और आरपीएफ जवानों के बीच हुई बातचीत की वीडियो बनाई गई है। इस वीडियो में लूट की घटना के बाद ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवान लुटेरों के हाथों से जान बच जाने का शुक्र मनाने और लूट का शिकार दंपति को हौसला बंधाते दिख रहे हैं। सैन्य अधिकारी ने कहा कि शर्मसार करने वाली सुरक्षा व्यवस्था ये है कि एसी कोच में भी लुटेरे आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और सुरक्षा में जुटे जवान यह कह कर ड्यूटी बजा रहे हैं कि चलो जान बच गई।

कुरुक्षेत्र जीआरपी अधिकारी बोले अभी पता नहीं
जम्मू मेल के सेकेंड एसी कोच में एक सैन्य अधिकारी की पत्नी से लुटेरे पांच लाख रुपये के आभूषण लूट कर चलती ट्रेन से कूद गए। वीरवार को यह घटना कुरुक्षेत्र और करनाल के बीच हुई। पुरानी दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस को इस घटना की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। संभवत: जल्द ही इस मामले में कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई जीरो एफआईआर कुरुक्षेत्र जीआरपी के हाथों में होगी।

यूपी सिद्धार्थ नगर वासी नुरूदीन ने दर्ज कराई जीरो एफआईआर
उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के गांव बिलोहा वासी नुरूदीन ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस को शिकायत दी है कि शिकायतकर्ता अपनी पत्नी आशमा के साथ जम्मू मेल के सेकेंड एसी कोच में पठानकोट से दिल्ली के लिए 10 मई रात को रवाना हुआ था। जब उनकी ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर थी तो इसी दौरान सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी के हाथों से बैग छीन कर लुटेरे फरार हो गए। नुरूदीन ने पुलिस को बताया है कि वह ट्रेन नंबर 14034 जम्मू मेल में पठानकोट कैंट से सवार हुए थे।

एसी कोच नंबर ए वन सीट नंबर 07 पर उनकी पत्नी आशमा सो रही थी, जबकि इसके ऊपर वाली बर्थ पर वह लेटे हुए थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उनकी पत्नी ने सीट पर करवट ली तो अचानक अहसास हुआ कि उनकी पत्नी के हाथ से कोई बैग खींच रहा है। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती और उन्होंने शोर मचाया, देखते ही देखते लुटेरा उनके हाथ से बैग छीन कर छूमंतर हो गया। बाद में बता चला कि अन्य ट्रेन यात्रियों ने तीन युवकों को ट्रेन में भागते देखा, जोकि चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फुर्र हो गए।


बैग में आभूषण, वोटर आईडी कार्ड एवं जरूरी कागजात
लूट की वारदात में बैग में सोने के आभूषण, वोटर आईडी कार्ड एवं जरूरी कागजात थे। इनमें आभूषणों में शामिल सोने का पैंडल सैट सवा ताले, एक सोने की अंगूठी आधा तोले, सोने कंगन चार जोड़ी नौ तोले, कानों की बालियां छह ग्राम, मोतियों की माला, पायल और सोने का कोका इत्यादि जिनकी कुल कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है। उस पर लुटेरों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं जब जीआरपी कुरुक्षेत्र के प्रभारी बलबीर सिंह से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि उक्त घटना के बारे में अभी उन्हें कोई सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed