फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LLB student caught with opium in Kurukshetra, one kg 300 grams of opium recovered

कुरुक्षेत्र: LLB का विद्यार्थी अफीम के साथ काबू, एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद, बिहार का है निवासी

Sun, 24 Jul 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 10:58 PM IST
सार

आरोपी से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी छात्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह बाबैन की निरंकारी कॉलोनी में किराये पर रह रहा था।

विज्ञापन
LLB student caught with opium in Kurukshetra, one kg 300 grams of opium recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने एलएलबी के विद्यार्थी को एक किलो 300 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी विद्यार्थी यूपी से अफीम लाता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था। मूल रूप से बिहार के रहने वाले आरोपी को पुलिस ने उसके किराये के कमरे पर छापामारी करके दबोचा। आरोपी मोहम्मद आकिब रजा वासी शिवानपट्टी चक भिखी थाना बेला जिला मुजफ्फरनगर (बिहार) हाल निवासी निरंकारी कॉलोनी बाबैन को पुलिस ने अदालत के आदेश पर आठ दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि अपराध अन्वेषण शाखा एक के प्रभारी कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम सुनारिया चौक बाबैन के पास गश्त कर रही थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोहम्मद आकिब रजा बाबैन में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। वह निरंकारी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। 

विज्ञापन


वह यूपी से अफीम खरीदकर अपने कमरे में रख लेता है। आरोपी अफीम को छोटी-छोटी पुड़िया में पैक करके नशेड़ियों को बेचता है। इस समय भी वह अपने कमरे में ही मौजूद है और उसके पास काफी मात्र में अफीम बरामद हो सकती है। गुप्त सूचना पाकर टीम ने नायब तहसीलदार बाबैन बलविंद्र सिंह को साथ लेकर आरोपी केे कमरे पर छापामारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने एक युवक को काबू करके पूछताछ करके कमरे की तलाश ली। इस पर आरोपी के कब्जे से एक किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी मोहम्मद आकिबरजा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बाबैन में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed