फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kanta had to fight after rape murder, Kurukshetra

रेप के बाद झगड़ा करने पर की थी कांता की हत्या

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Kanta had to fight after rape murder, Kurukshetra
gangrape - फोटो : demo
पिछले दिनों रेलवे रोड पर हुए विधवा कांता के मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने कांता की हत्या के आरोप में कैथल निवासी कुलदीप सिंह को कैथल बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले कांता का रेप किया। विरोध करने और पैसों के लेन देने को लेकर झगड़ा होने पर उसकी हत्या की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस पर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।  
विज्ञापन


नरवाना के गांधी नगर की रहने वाली कांता देवी की हत्या 13 अगस्त को कर दी गई थी। उसका शव कुरुक्षेत्र रेलवे रोड पर एक दुकान की छत पर मिला था। इसके बाद उसके पुत्र राजवी कुमार उर्फ बाबरी पुत्र सुमेर सिंह ने सिटी थाने में मामला दर्ज कराया था। शहर थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान कैथल निवासी कुलदीप पर शक हुआ था। मौके पर मिले सबूतों ने भी उसकी ओर ही इशारा किया था। इसके बाद एसपी सिमरदीप सिंह ने डीएसपी नुपूर विश्नोई के नेतृत्व में सीआईए एक प्रभारी, सिटी थाना एसएचओ और सुभाष मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अलग अलग टीमें बनाई। पुलिस जांच में जुट गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई। बाद में उसे कैथल बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


रेप किया, फिर ईंट मारी, फिर घोंट दिया गला
पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह कांता देवी को पिछले काफी समय से जानता था। हत्या वाली रात भी उससे मिलने के लिए कुरुक्षेत्र आया था। उससे मिला और पहले उसका रेप किया। कांता ने इसका विरोध किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच पैसे को लेकर भी झगड़ा हो गया। इससे गुस्से में आकर कुलदीप ने कांता को ईंट मार दी। जिससे वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने उसके ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जब वह मर गई तब कुलपति वहां से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed