{"_id":"585d734b4f1c1b2e4ee3b1b3","slug":"jip-member-8-50-lakh-kurusheta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद सदस्य के पति की कार से साढ़े आठ लाख बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला परिषद सदस्य के पति की कार से साढ़े आठ लाख बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद की सदस्य मनीषा कवतरा के पति की कार से पुलिस ने करीब साढ़े आठ लाख रुपये के करेंसी नोट बरामद किए हैं। इनमें से 311 नए नोट 2000 के शामिल हैं, बाकि छोटी करेंसी के नोट हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे प्रतापगढ़ के निकट सफेद रंग की कार को काबू किया था। ड्राइवर कार में चाबी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। कार को पीपली सदर थाने लाया गया और आयकर विभाग के अधिकारी को बुलाकर नोटों की गिनती कराई गई। जिसके बाद ज्ञात हुआ यह करेंसी कुल साढ़े आठ लाख रुपये की है। पुष्टि कुुरुक्षेत्र के एसपी अभिषेक गर्ग ने की है।
पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध शाखा की टीम ने गांव प्रतापगढ़ के निकट एक कार को रोका। पुलिस ने जब कार नंबर की पड़ताल की तो यह कार पीपली वासी कारोबारी अशोक कवातरा के नाम पर मिली। अशोक कवातरा की पत्नी मनीषा कवातरा वर्तमान जिला परिषद की सदस्य चुनी गई हैं। इनेलो में सक्रिय मनीषा कवातरा के पति अशोक कवातरा होटल व्यवसायी हैं। हालांकि कार में कितने लोग सवार थे, इस बारे में अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। थाना सदर पीपली के प्रभारी दीपेंद्र कुमार ने इनकम टैक्स अधिकारी को बुलाकर कार में रखे कैश की गिनती कराई। जिसमें 311 नोट दो हजार,16 नोट 500 और एक लाख 70 हजार के नोट 100-100 के तथा शेष 50-50 के नोट शामिल हैं। यह पूरी करेंसी साढ़े आठ लाख रुपये की है।
क्या कहा अशोक कवातरा ने
सेक्टर 10 में स्थित होटल के मालिक अशोक कवातरा ने कहा कि परिवार का संयुक्त कारोबार है। हरियाणा रोडवेज के बस अड्डों पर उनकी कैंटीनों की चेन है। इनमें पीपली बस अड्डे की कैंटीन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका सारा पैसा व्हाइट का है और क्लेम करके वह इस राशि को दुबारा प्राप्त कर लेंगे।