फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jats sits on protast, police takes flag march

जाटों का धरना जारी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Sun, 05 Feb 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र। Updated Sun, 05 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
जैनपुर जाटान गांव में रविवार को भी आरक्षण के लिए जाटों का धरना जारी रहा। इसी बीच पुलिस ने शहर के साथ-साथ दर्जनों गांवों में दंगारोधी उपकरणों और हथियारों से लैस होकर फ्लैग मार्च निकालकर सख्ती का संदेश दिया है।
विज्ञापन

जाट समाज के नेता धरने को लंबे समय तक चलाए रखने के लिए रणनीति बना रहे हैं। धरने को सफल बनाने और धरने में बैठे जाट समुदाय के लोगों के लिए जहां अनुदान जुटाया जा रहा है, वहीं समाज से जुड़े लोग भी खुलकर दान राशि दे रहे हैं। धरने पर बैठे जाट नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, धरना जारी रहेगा। रविवार को धरने में बलदेव राठी, आशीष फौजदार, मिहा सिंह, जस्सी बरोट, अजमेर सिंह, रामकुमार, सौरभ, बलिंद्र लाडवा, वेदपाल जंदेड़ा, रणबीर, ज्ञान सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामगोपाल, संजीव शर्मा, चट्ठा, सूबे सिंह त्योड़ा, राजबीर सिंह और सतबीर सहित कई बिरादरियों के लोगों ने पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।       उधर, रविवार को शाहाबाद डीएसपी जगदीश राय और लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने गांव गादली, डूडा, डूडी, बडौंदा-बडौंदी, बपदा-बपदी, छलौंदी आदि गांवों का दौरा किया और सरपंचों के माध्यम से गांव में बैठक कर ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।       
विज्ञापन


पुलिस का फ्लैग मार्च
कुरुक्षेत्र। जिले में शांति और कानून व्यवस्था को बहाल रखने के लिये रविवार दोपहर पुलिस विभाग की ओर से थाना शहर थानेसर और थाना केयूके के दर्जनों गांव में फ्लैग मार्च निकाला। इसकी अगुवाई डीएसपी कृष्ण कुमार ने की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस विभाग के सैकड़ों जवानों, महिला पुलिस बल की टुकड़ी और गृह रक्षी विभाग के जवानों ने वाहनों के काफिले के साथ दर्जनों गांव का दौरा किया। मार्च में सैकड़ों पुलिस व गृह रक्षी विभाग के जवान व महिला पुलिस की टुकड़ी शामिल रही। मार्च पुलिस लाइन से चलकर शौरगिर बस्ती, कांडा चौक, फौजी कालोनी, छोटा तालाब, एनआईटी, दयालपुर, किरमच, हथिरा, बारना, घराड़सी, पिंडारसी, ज्योतिसर, दीदारनगर, शांतिनगर, बाहरी मोहल्ला, कीर्ति नगर, वशिष्ठ कालोनी से होते हुये निकाला गया।  एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी आंदोलन या किसी भी अन्य समस्या के समाधान की मांग के नाम पर जाम लगाने, रास्ता रोकने या कानून व्यवस्था हाथ में लेने का कोई हक नहीं है। ऐसा करना पूरी तरह से गैर कानूनी है। यदि कोई भी व्यक्ति या समूह ऐसा करता है तो उसके लिये वह स्वयं जिम्मेवार होता है और उसे बख्शा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण आंदोलन से निपटने को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए जिला पुलिस की 4 कंपनियों को पैरामिलिट्री फोर्स की तरह से प्रशिक्षित किया गया है। जो किसी भी स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।         

एसपी बोले, आम जनता फ्लैग मार्च से न हो परेशान      
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि पुलिस का फ्लैग मार्च आम जनता को सुरक्षा प्रदान करने और कानून व्यवस्था को भंग करने की मंशा रखने वाले असामाजिक तत्वों के लिए चेतावनी है। इससे आम जनता को परेशान होने या दहशत में आने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस विभाग की इस तरह की कार्रवाई से केवल वे लोग ही दहशत में आ सकते हैं जो कानून व्यवस्था भंग करने की मंशा रखते हों। आम आदमी को तो इससे सुरक्षित महसूस होगा कि पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिये पूरी निष्ठा से तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed