{"_id":"64c7431daacf24e78a02d116","slug":"haryana-cm-manohar-visit-to-kurukshetra-chief-guest-at-martyrdom-day-ceremony-of-martyr-udham-singh-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम मनोहर ने शहीद उधम सिंह के बलिदान पर कहा, उनके जीवन से प्रेरणा ले युवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: सीएम मनोहर ने शहीद उधम सिंह के बलिदान पर कहा, उनके जीवन से प्रेरणा ले युवा
Mon, 31 Jul 2023 02:45 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:45 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा कर सकते हैं। समारोह में अन्य समाज के अलावा विशेष तौर पर कंबोज समाज के प्रदेश भर से हजारों लोग पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहीद उधम सिंह जैसे देशभक्तों की कुर्बानी की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसे शहीदों से विशेषतौर पर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह आह्वान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। वे सोमवार को नई अनाजमंडी में शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उधम सिंह जैसे देशभक्तों ने अपना जीवन ही देश के लिए कुर्बान कर दिया, जिसके बाद हमारे देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व के राजनेताओं ने देश को आगे बढ़ाने के लिए नहीं सोचा। वे अपने स्वार्थ में डूबे रहे, जिसके चलते शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दशा व दिशा दी है, जिसके चलते आज देश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केंद्र की हो या प्रदेश की, जनहित में काम करना चाहिए। आज केंद्र व प्रदेश सरकार इसी दिशा में काम कर रही है और हर वर्ग आगे बढ़े, इसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। एक -दूसरे को पीछे खींचने की बजाए कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विपक्ष अपना संगठन तक नहीं खड़ा कर पाया
समारोह के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में साकारात्मक कदम उठा रही है। संगठन बनाने के लिए योजनाओं को धरातल पर ला रही है। विपक्ष आज तक अपने संगठन व आपसी मामलों में ही उलझा हुआ है। यहा तक कि संगठन तक नहीं खड़ा कर पाया है।