फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fruits vendor murdered in kurukshetra

धारदार हथियार से गोदकर फल विक्रेता की हत्या

Mon, 16 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 16 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
fruits vendor murdered in kurukshetra

शाहाबाद में दामली वाली कुटिया के पास फल विक्रेता को धारदार हथियार से गोद दिया गया। उसको गंभीर हालत में सीएचसी शाहाबाद लाया गया था। वहां से उसे चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। थाना शाहाबाद पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रविवार सुबह हत्या से गुस्साए परिजनों ने शव को जीटी रोड पर स्थित चकवालिया ढाबे के पास रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी और एसएचओ ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। रविवार सुबह सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और वारदात स्थल से जरूरी तथ्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों के  खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरदेव कॉलोनी निवासी सोमनाथ (45) पर शनिवार देर रात तीन-चार लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के वक्त वह अपने घर जा रहा था। सोमनाथ बराड़ा रोड स्थित कुटिया के बाहर फलों की रेहड़ी लगाता है और उसका बेटा राजू चौहान बराड़ा चौक पर फलों की रेहड़ी लगाता है। राजू ने बताया कि शनिवार की रात जब वह घर जाने की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान घायल हालत में उनके पिता वहां पहुंचे। उसने अपने दोस्त सुरेश की सहायता से उन्हें सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया। वहां से चिकित्सकों ने उनके पिता को पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर शाहाबाद आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया है। 

विज्ञापन

तीन भाइयों के खिलाफ केस  

राजू ने उसके पिता की हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों और उनके पिता पर जताया है। राजू ने पुलिस को बताया है कि लगभग 20-25 दिन पहले उनके पड़ोस में रहने वाले मांगे राम के साथ उनका झगड़ा हुआ था। उस समय समझौता हो गया था। उसके बाद भी मांगे राम के तीनों लड़के कुलदीप, प्रदीप, अमित आदि उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए थे। राजू ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते तीनों भाइयों ने तीनों ने उसके पिता की हत्या की है। 

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया जाम 

रविवार सुबह हत्या से गुस्साए परिजन शव लेकर जीटी रोड पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे वहां वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ थाना शाहाबाद राजेश कुमार फोर्स लेकर पहुंच गए। परिजन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फल विक्रेता की हत्या के मामले में उसके पुत्र के बयान पर मांगे राम, उसके तीन बेटों कुलदीप, प्रदीप, अमित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

-राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed