{"_id":"589766c24f1c1b953fe82d02","slug":"frighting-three-cases-seven-on-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ों के तीन अलग-अलग मामले में सात पर केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ों के तीन अलग-अलग मामले में सात पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग स्थान पर हुए झगड़े में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात लोगों पर नामजद व कई अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पहला मामला गांव बटहेडी का है जहां सोनू ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि बीते वीरवार को वह अपनी मां केलो देवी के साथ पिहोवा बस स्टैंड पर गांव वापस आने के लिए बस के इंतजार में खड़े थे। तभी गांव का ही रहने वाला संदीप अपने कुछ साथियों के प्रवीन, नीता, गंगू, रवि व जॉनी के साथ हथियारों से लैस होकर उस पर हमला बोल दिया और उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर सभी हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं उसे इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।
झगड़े के दूसरे मामले में गांव अधोया निवासी हरदीप सिंह कहा कि बीते बुधवार को अधोया निवासी गुरमीत से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर गुरमीत ने पिहोवा बस स्टैंड पर अपने साथियों सहित उस पर हमला बोल दिया और उसके मुंह पर ईंट मारकर उसे गंभीर रुप से घायल कर वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत घायल अवस्था में पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीसरे झगडे़ में अमृतसरिया फार्म निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि 29 जनवरी को वह गुरविन्द्र के साथ अपने घर पर बैठे हुए थे। अचानक गाड़ी में सवार हथियारबंद 10-12 युवक जबरन उनके घर घुस गए और उनके पशुओं को खोल दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार व मारपीट की और घर में तोड़फोड़ भी की। शोर सुन जब आसपास के लोग एकत्रित हुए तो उन्होंने 2 हमलावरों को काबू कर लिया लेकिन दोबारा से आरोपियों ने हमला कर एक युवक को छुड़ा लिया। तीनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।