{"_id":"586fe1584f1c1b076515a0ea","slug":"fraud-police-job-20-lakh-chandigarh-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर हड़पे 20 लाख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर हड़पे 20 लाख
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने की एवज में 20 लाख 35 हजार रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुर्तजापुर के श्यामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे व भतीजे को सरकारी नौकरी लगवाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के सुखविंद्र व मुर्तजापुर के प्रकाश मसीह से हुई।
विज्ञापन
इनके साथ दो तीन व्यक्ति भी मिले हुए थे। आरोपियों ने उसके बेटे व भतीजे को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती करवाने की एवज में जुलाई व अगस्त में 20 लाख 35 हजार रुपये ले लिए। लेकिन रिजल्ट आने के बाद उसके बच्चों का नाम लिस्ट में नहीं आया। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टरकाने लगे। तंग आकर उसके शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके प्रकाश मसीह मंगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन