फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five person Dead in road accident in Kurukshetra of Haryana

हरियाणा में बड़ा हादसा: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, पांच की मौत, कड़ी मशक्कत से निकाले शव

Fri, 05 Nov 2021 11:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Nov 2021 11:26 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव नलवी के पास सड़क दुर्घटना हुई। इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ कार आ रही थी जो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा देर रात का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Five person Dead in road accident in Kurukshetra of Haryana
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी के पास खड़े लोग व जिस पेड़ से टकराई कार और क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद कस्बे के गांव नलवी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों युवक कार में सवार होकर इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ जा थे। जैसे ही वह गांव नलवी के निकट पहुंचे तो कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन


घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गांव बसंतपुर वासी अंकित पुत्र गुलाब सिंह, बृजपाल पुत्र धर्मपाल, गांव जैनपुर वासी गुरमीत पुत्र नसीब सिंह, गांव गौरीपुर गोल्डी पुत्र धर्मपाल और गांव नलवी वासी विशाल पुत्र मदन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: आग की लपटों में स्वहा हुई दीपावली की खुशियां, 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है। उधर, सूचना मिलने के बाद शाहाबाद विधायक रामकरण काला घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed