{"_id":"57cc78e84f1c1be11f31710f","slug":"elderly-delirious-spoil-a-million-bucks-kurukshetra-ladwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध कर बुजुर्ग से लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसुध कर बुजुर्ग से लूटे एक लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग को बेसुध कर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जबकि बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसके अस्पताल दाखिल करवाया गया। पीड़ित के भाई हरपाल सिंह की शिकायत के आधार पर लाडवा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके साथ ही वहीं डेरे से बुजुर्ग की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
खेड़ी दाबदलान निवासी हरपाल सिंह ने शिकायत में कहा कि उसका भाई प्रीतपाल शनिवार को गांव से अपनी मोटरसाइकिल पर लाडवा आया था। यहां ओरिएंटल बैंक से उसने लगभग 11 बजे एक लाख की राशि निकलवाई और घर के लिए चल पड़ा। अज्ञात युवकों ने रास्ते में उसे बेसुध कर उससे एक लाख लूट लिए। डेरा लाडवा से किसी ने उनको प्रीतपाल के बेसुध हालत में होने की सूचना दी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उससे लाडवा के एक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रीतपाल जिस मोटरसाइकिल पर लाडवा आया था, वह भी कुछ दूरी पर मिली। उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।