{"_id":"b8291cda0ebe7772fff13756983d98b4","slug":"eight-hundred-deceived-in-the-name-of-foreign-trip-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजेने के नाम पर आठ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजेने के नाम पर आठ लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तीनों आरोपी पिहोवा के साथ लगते गांव नंगल पठानकोट के हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बलबीर सिंह निवासी गांव जुरासी खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात नंगल पठानकोट निवासी पंकज, विजय शर्मा और पूजा शर्मा से हुई।
उन्होंने 10 लाख रुपये में उनके बेटे प्रदीप को अमेरिका भेजने की बात कही। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये और बेटे का पासपोर्ट उन्हें दे दिए।
लंबा समय गुजरने के बाद भी आरोपियों ने उनके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। उन्होंने इस बारे में आरोपियों से संपर्क किया, तो उन्होंने दो लाख रुपये वापस दे दिए। बाकि के आठ लाख रुपये एक महीने बाद देने की बात कही। दिए गए समय पर जब आरोपियों ने उनके रुपये वापस नहीं किए, तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की।