फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demolition went into the store, removed money from corn

दुकान में घुसकर तोड़फोड़, गल्ले से पैसे निकाले

Wed, 14 Oct 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Wed, 14 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन

गांव बेरथली में कुछ युवकों ने करियाना की एक दुकान में घुसकर सामान तोड़े और गल्ले में रखे 20 हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमित कुमार निवासी बुहावा ने आरोप लगाया कि वह बेरथली में दुकान चलाता है। सोमवार की रात को करीब 8 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था और उसके साथ ही बेरथली निवासी भूपेंद्र सिंह भी बैठा हुआ था।

विज्ञापन


शिकायत में अमित कुमार ने आरोप लगाया कि तभी वहां पर तीन युवक आए जो कि हाथों में डंडे लिए हुए थे। युवकों ने दुकान में रखे सामान को डंडे मारने और सामान को दुकान से बाहर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकियां दी और जाते हुए दुकान के गल्ले में रखे लगभग 20-22 हजार रुपये भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बाबैन थाना के एएसआई बलबीर जागलान मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। एएसआई जागलान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed