{"_id":"582373104f1c1bf67eb39b28","slug":"checking-operations-performed-under-the-two-thousand-vehicles-czech-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान के तहत दो हजार वाहनों को चेक किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग अभियान के तहत दो हजार वाहनों को चेक किया
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान के तहत दो हजार वाहनों को चेक किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन चला कर चेकिंग अभियान चलाया। डीजीपी और आईजी करनाल रेंज के आदेशों के बाद एसपी सिमरदीप सिंह ने यह नाइट डोमिनेशन के निर्देश दिए। एसपी की देखरेख में पुलिस ने रात 10 से सुबह 4 बजे तक यह चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत कुल 1938 वाहनों की जांच की गई। कई वाहनों के चालान तो कई को इम्पाउंड भी किया गया।
नाइट डोमिनेशन में एसपी, डीएसपी, सभी एसएचओ, चौकी प्रभारी, सीआईए वन और टू की टीम के साथ ही अन्य पुलिस कर्मचारियों ने शहर भर में नाकाबंदी कर चेकिंग की। पुलिस ने सीलिंग प्लान तैयार करके सभी थाना क्षेत्रों के मुख्य मार्गों सहित शहर के बाहरी इलाकों में कुल 35 नाके लगाए थे। इसके अलावा 15 बाइक राइडर, 26 पीसीआर और अन्य वाहनों को भी इस अभियान में लगाया था। पुलिस की अलग अलग टीमों ने वाहनों के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई।
1938 वाहनों की जांच, 9 इम्पॉउंड
पुलिस ने रात 10 से सुबह 4 बजे तक कुल 1938 छोटे बड़े वाहनों की जांच की। जिनमें 749 दो पहिया वाहन, 592 फोर व्हीलर, 346 छोटे वाहन और 241 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस चेकिंग के दौरान 144 चालान काटे गए। जबकि 9 वाहनों को इम्पाउंड किया गया। जांच के दौरान ने पुलिस ने दो आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार भी किया। इनके पास से 152 बोतल शराब बरामद की गई।