फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chaos in Sector 17, two young men leaving the car fled, Kurukshetra

सेक्टर 17 में हुआ हंगामा, कार छोड़कर फरार दो युवक

Mon, 01 Aug 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Mon, 01 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Sector 17, two young men leaving the car fled, Kurukshetra
कार की जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
 सेक्टर 17 में रविवार की शाम को अचानक हंगामा खड़ा हो गया। करीब साढ़े छह बजे एक सफेद रंग की कार तेज गति से निर्माणाधीन सड़क पर चढ़ गई। कार में दो युवक सवार थे और कार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पीछे एक स्कूटर सवार भी पहुंचा, लेकिन कार चालक रास्ता बंद होने के कारण आगे नहीं भाग पाए। कार असंतुलित होकर फुटपाथ पर तो चढ़ गई लेकिन आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन


कार सवार एक युवक की स्कूटर सवार युवक से मारपीट भी हुई। बाद में कार सवार दोनों युवक कार छोड़कर भाग गए। कार के अगले शीशे पर टूट फूट के निशान थे। लोगों का कहना था कि कार सवार ने किसी का एक्सीडेंट कर दिया और भाग रहा था।
विज्ञापन


कार सवार युवक तेजी से कार भगाते हुए सेक्टर 17 में आईसीआईसीआई बैंक के सामने वाले रास्ते पर आ गए। लेकिन इस सड़क को कांक्रिट की बनाने का काम किया जा रहा है। एक तरफ का आधा हिस्सा बन चुका है। जबकि दूसरी तरफ गहरा गड्ढा है। ऐसे में कार ज्यादा दूर नहीं जा सकी। जैसे ही कार रुकी, पीछे से आए स्कूटर सवार ने कार की चाबी निकाल ली और कार चला रहे युवक को स्कूटर पर बैठा कर ले जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उस युवक ने स्कूटर सवार से मारपीट शुरू कर दी और वहां से भाग गया। इस दौरान कार सवार दूसरा युवक भी भाग निकला। जब कार को देखा गया तो उसके ड्राइवर साइड के कांच टूटे हुए थे। कांच पर बाल चिपके हुए थे और बंफर भी टूटा हुआ था। बंफर पर नीला रंग लगा था। लोगों का कहना था कि कार चालक किसी को टक्कर मार कर भाग रहा था, स्कूटर सवार ने उसका पीछा किया।

कार चालक युवक निर्माणाधीन सड़क पर आ गए और आगे नहीं भाग पाए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। कार को कब्जे में लेकर पुलिस अब इन युवकों की तलाश कर रही है।

सेक्टर-17 की मेन सड़क पर दो युवक क्षतिग्रस्त कार को खड़ी करके फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो युवक सवार थे वे बड़ी तेज गति से आए और निर्माणाधीन सड़क पर गाड़ी चढ़ा दी, लेकिन आगे जाने का रास्ता बंद होने के कारण गाड़ी वहीं पर रह गई।


इतने में एक स्कूटर सवार युवक मौके पर पहुंचा और गाड़ी की चाबी निकाली और कार चालक को स्कूटर पर बिठाया ओर चल दिए। कुछ दूर जाने के बाद स्कूटर पर पीछे बैठे युवक ने स्कूटर चला रहे युवक को मारना शुरू कर दिया ओर वे वहां से फरार हो गया। कार को देखने से लग रहा है कि कार ने किसी को टक्कर मारी है कार का अगला शीशा टूटा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed